{"_id":"5bd5417fbdec22694d431bf5","slug":"robbery-at-policeman-house-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तमंचा के बल पर दरोगा के घर हुई लूट, घटना दबाए रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तमंचा के बल पर दरोगा के घर हुई लूट, घटना दबाए रही पुलिस
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:37 AM IST
सार
- पॉश इलाके विष्णुपुरी में गुरुवार देर रात बदमाशों ने की वारदात
- हादसे में बेटे और दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराकर लौटे थे
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के पॉश इलाके विष्णुपुरी में गुरुवार देर रात घर के अंदर घुसे बदमाशों ने दरोगा को तमंचा दिखाकर लूटपाट की। दरोगा सड़क हादसे में घायल बेटे और दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराकर घर लौटे थे। दरोगा ने बताया कि दो बदमाश पल्सर बाइक से आए थे। नवाबगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दरोगा के घर चोरी का प्रयास हुआ है। मौके से एक कारतूस, धारदार हथियार और बैग मिला है।
विज्ञापन
डेमो पिक
दरोगा उमेश चंद्र त्रिपाठी सफीपुर, उन्नाव में तैनात हैं। विष्णुपुरी में उनका परिवार रहता है। गुरुवार दोपहर वह इनोवा से साढ़ू अभय मिश्रा, पत्नी प्रिया, बेटे देवांश, बेटी सौम्या, महाराणा प्रताप नगर, कल्याणपुर निवासी दोस्त राकेश अग्रवाल व देवराज के साथ मध्यप्रदेश के दतिया स्थित माता पीतांबरा देवी के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में डंपर ने टक्कर मार दी थी, जिसमें सभी को चोटें आईं।
बेटे देवांश और दोस्त राकेश अग्रवाल को उन्होंने चांदनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद पत्नी और बेटी को अस्पताल में छोड़कर घर पहुंचे। मेनगेट का ताला खोलकर कमरे में पहुंचे, तभी बदमाशों ने उन्हें कवर कर लिया और तमंचा तान दिया। इसके बाद लूटपाट की।
बेटे देवांश और दोस्त राकेश अग्रवाल को उन्होंने चांदनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद पत्नी और बेटी को अस्पताल में छोड़कर घर पहुंचे। मेनगेट का ताला खोलकर कमरे में पहुंचे, तभी बदमाशों ने उन्हें कवर कर लिया और तमंचा तान दिया। इसके बाद लूटपाट की।