फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbers robbed truck and throw driver

ड्राइवर को सोते समय बदमाशों ने उठाया फिर हाथ पैर बांधकर सूखी नहर में फेंक ले गए ट्रक

Sat, 01 Jun 2019 10:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
robbers robbed truck and throw driver
सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव के पटना बिहार थानाक्षेत्र में एक ढाबे के पास खड़े ट्रक चालक को दो बदमाशों ने सोते समय दबोच लिया। मारपीट कर चाभी छीनी और रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। लुटेरे ट्रक को भगवंतनगर-फतेहपुर मार्ग पर लेकर गए। रास्ते में चालक को सुमेरपुर कस्बे के पास पुलिया से सूखी नहर में फेंक दिया। सुबह लोगों ने देखा तो चालक के हाथ-पैर खोले।
विज्ञापन


पीड़ित ने लोगों को आपबीती बताई तो सभी ने उसे बिहार थाने भेजा। चालक की सूचना पर ट्रक मालिक भी पहुंच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के जहानाबाद निवासी ट्रक चालक रंजीत कुमार पुत्र रामआसरे यादव कानपुर से माल लेकर गुरुवार को बिहार प्रांत के दरभंगा गया था। शुक्रवार रात को खाली ट्रक लेकर कानपुर लौट रहा था।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे उसने उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र में उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर अंशिका ढाबे के पास ट्रक खड़ा किया और खाना खाने के बाद ट्रक में सो गया। ट्रक चालक रंजीत के मुताबिक शनिवार भोर पहर करीब तीन बजे दो युवक ट्रक में चढ़े और सोते समय ही उसे दबोच लिया। बदमाशों ने मारपीट कर उसके मुंह में कपड़ा भर दिया और ट्रक की चाभी व मोबाइल फोन छीनने के बाद उसके हाथ पैर रस्सी से बांध कर ट्रक में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवंतनगर फतेहपुर मार्ग पर सुमेरपुर कस्बे के पास बदमाशों ने चालक को एक सूखी नहर में फेंक दिया। पुलिस थाने से चालक ने ट्रक मालिक कानपुर के यशोदानगर निवासी सुरेश मिश्रा को घटना की सूचना दी। बिहार थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। चालक ट्रक में क्या माल लेकर बिहार के दरभंगा गया था। चालक के पास कितनी रकम थी आदि की जानकारी की जा रही है। तहरीर में इसका कोई जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed