{"_id":"66f058d98ca610d5880078f2","slug":"robbers-looted-chains-of-three-people-including-the-wife-of-a-police-inspector-in-one-hour-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों के हौसले बुलंद: लुटेरों ने एक घंटे में दरोगा की पत्नी समेत तीन की चेन लूटी, तलाश में कानपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों के हौसले बुलंद: लुटेरों ने एक घंटे में दरोगा की पत्नी समेत तीन की चेन लूटी, तलाश में कानपुर पुलिस
Mon, 23 Sep 2024 12:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:12 AM IST
सार
Kanpur News: बाबूपुरवा, नौबस्ता और सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र में एक के बाद एक लूट की वारदातें हुईं। तीनों घटनाओं में काली बाइक सवार लुटेरे ने ही लूट को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
लूट की शिकार साधना व सत्यप्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण जोन में पुलिसिंग की चौकसी की पोल खोलते हुए लुटेरों ने रविवार को एक घंटे के अंदर ताबड़तोड़ एक के बाद एक लूट की तीर वारदातों को अंजाम दे डाला। शातिरों ने पहले बाबूपुरवा में पत्नी संग लौट रहे प्रिटिंग प्रेस कर्मी की चेन लूटी। इसके बाद नौबस्ता में पूर्व प्रधान की पत्नी और फिर सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र न्यू आजादनगर में दरोगा की पत्नी के गले से चेन लूटकर भाग निकले। लूट की तीनों वारदाताें के बाद आरोपी कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में जाते दिखाई दिए हैं। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को जिम्मेदारी सौंंपी है।
पहली लूट:
चालीस दुकान मार्केट निवासी सत्य प्रकाश यादव प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं। रविवार शाम को वह स्कूटी से पत्नी अनामिका के साथ डॉक्टर की बाकरगंज स्थित क्लीनिक पर गए थे। लौटते समय करीब चार बजे किदवईनगर सेंट्रल पार्क के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने सत्यप्रकाश के गले में पड़ी चेन लूट ली। वह कुछ समझ पाते इससे पहले लुटेरा फर्राटा भरता हुआ भाग निकला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
दूसरी लूट:
बाबूपुरवा में लूट के करीब आधे घंटे बाद लुटेरों ने नौबस्ता हंसपुरम आवास विकास निवासी पूर्व प्रधान राधेश्याम मिश्र की पत्नी साधना मिश्रा की चेन लूट ली। घटना के वक्त साधना घर के पास की किराना दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहीं थीं। इस बीच पीछे से आई काले रंग की बाइक सवार लुटेरे ने घर से चंद कदम पहले झपट्टा मारकर चेन छीन ली। साधना के मुताबिक लुटेरा हेलमेट लगाए था। वह लुटेरे की गाड़ी के पीछे भागी लेकिन आरोपी को पकड़ न सकीं। घटना का फुटेज भी पुलिस को मिला है।
विज्ञापन
तीसरी लूट:
लूट की तीसरी वारदात सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के न्यू आजादनगर में हुई।

घटनाओं के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। - अंकिता शर्मा, डीसीपी साउथ