फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robber looted a house in orai

महिला को चारपाई पर लिटाया और सीने पर लगा दिया तमंचा, लूट लिया

Sun, 25 Feb 2018 04:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Feb 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
robber looted a house in orai
डेमो पिक
यूपी के उरई जिले में बदमाशों की दहशत का एक और नमूना देखने को मिला। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम परासन निवासी राजू साहू पुत्र मइयादीन शुक्रवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। घर पर उसकी पत्नी किरन व मासूम बच्चे थे। तभी देर रात बदमाश पीछे की दीवार के सहारे छत से रास्ते घर में घुस आए। बदमाश एक कमरे की कुंडी खोल रहे थे कि तभी दूसरे कमरे में सो रही किरन की आहट पाकर आंख खुल गई। वह बाहर आई तो आंगन में कुछ नकाबपोश बदमाशों को देखकर उसने चिल्लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने लपक कर उसे पकड़ लिया और मुंह बंद कर वापस कमरे में ले गए। उसे खाट पर लिटाकर रजाई से ढक दिया और सीने में तमंचा अड़ा दिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर उसे गोली मार देने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने एक कमरे में जाकर अटैची व अलमारी के लॉक तोड़ दिए और उसमें रखे जेवरात व नगदी लेकर भाग निकले। बदमाशों के जाते ही किरन ने अपने पति को फोन कर डकैती की सूचना दी।
विज्ञापन


यहां से पहले बदमाश गांव के ही श्यामबाबू पुत्र शंभू दयाल के घर हाथ साफ कर आए थे। श्यामबाबू ने गांव में भंडारे का आयोजन किया था, जिसका सामान वह सुरक्षित रखवा रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने उनके घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। तब घर में श्यामबाबू की पत्नी व बेटे घर में ही सो रहे थे। कार्यक्रम पूरा होने पर घर लौटे श्यामबाबू ने आंगन में सामान बिखरा पड़ा देखा उन्होंने परिजनों को उठाकर जानकारी ली तो उन्हें कुछ भी पता नहीं था। तब तक खेत से घर पहुंचे राजू घर में डकैती की बात चिल्लाते हुए बाहर आया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्यामबाबू ने भी अपने घर में चोरी होने की बात बताई। राजू के घर से बदमाश 24 हजार रुपये नगद, सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, एक अंगूठी, पायल व झुमकी ले गए तो श्यामबाबू के घर से 35 हजार रुपये नगद, एक नाक की बेसर, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी ले गए। किरन ने बदमाशों की संख्या 6 बताई, जोकि मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह गांव पहुंची पुलिस ने दोनों घरों का मुआयना कर जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने थाने में घर में हुई डकैती की हरीर दी है।


आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि डकैती नहीं हुई बल्कि मामला चोरी का है। उनका कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि महिला को तमंचा लगाया गया या फिर बदमाशों की संख्या कितनी थी। जबकि तहरीर राजू साहू की पत्नी किरन ने साफ तौर पर बदमाशों की संख्या छह बताई है और तमंचा लगाकर उसे शांत रहने की धमकी देना भी लिखा है। फिर भी पुलिस इसे चोरी ही दर्शा रही है। थानाध्यक्ष जांच के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed