Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robber bride who had raped six people arrested seventh groom was on target gang nabbed from Banda

UP: छह का बैंड बजा चुकी थी लुटेरी दुल्हन, सातवां दूल्हा निशाने पर था…बांदा से दबोच लिया गया गिरोह, पढ़ें मामला

Tue, 24 Dec 2024 06:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Dec 2024 06:13 AM IST
सार

Banda News: देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड व पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। गिरोह के ठगी के शिकार फर्रूखाबाद, उरई, मध्य प्रदेश के शेवपुर, कानपुर, बांदा के दो लोग हैं।

विज्ञापन
Robber bride who had raped six people arrested seventh groom was on target gang nabbed from Banda
आरोपी दुल्हन ज्योति और गिरोह के अन्य साथी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुंदेलखंड और कानपुर के आसपास के जिलों में शादी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत चार को पकड़ लिया। गिरोह नोटरी के माध्यम से शादी कराते थे और रुपये और जेवर लेकर चंपत हो जाते थे। गिरोह में शामिल जालौन की युवती दुल्हन बनती थी।

विज्ञापन

देहात कोतवाली के जमालपुर गांव निवासी शंकर उपाध्याय ने कोतवाली में तहरीर दी,। बताया कि शादी कराने के नाम पर उससे ठगी की जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की तो मामला सच निकला। रविवार को महोखर गांव चौराहे से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पैसा लेकर गिरोह की युवती से शादी करा देते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऐसे लोगों को शिकार बनाते थे, जिनकी शादी नहीं हो रही होती है। ऐसे व्यक्तियों से शादी कराने के नाम पर पैसा लेकर गिरोह की युवती से शादी करा देते थे। कुछ दिन रुकने के बाद मौका पाकर युवती घर के जेवर और रुपये लेकर भाग जाती थी।

विज्ञापन

दुल्हन समेत इनको दबोचा गया
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि गिरह में शामिल बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा गांव निवासी विमलेश वर्मा, कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के निबियाखेड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र प्रजापति, सजेती की संजना और जालौन के माधौगढ़ की ज्योति को पकड़ा है।

विज्ञापन

तीन से चार और युवतियों का भी पता चला
जालौन की ज्योति दुल्हन बनती थी। संजना उसकी मां बनती थी। नोटरी से शादी कराई जाती थी। ज्योति और संजना के मोबाइल से गिरोह में शामिल तीन से चार और युवतियों का भी पता चला है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अब तक इस गिरोह ने छह लोगों को ठगा है।

आरोपियों के पास से चार मोबाइल, पांच हजार रुपये और दो आधार कार्ड बरामद
देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड व पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी टीम में एसआई दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल जावेद अली, कांस्टेबल मंजीत सिंह व अवंतिका कुशवाहा शामिल रहे।

आधार कार्ड न देने पर हुआ ठगी का अहसास
देहात कोतवाली में जमालपुर गांव निवासी पीड़ित शंकर उपाध्याय (37) ने बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। एक माह पूर्व उसकी मुलाकात बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा गांव निवासी विमलेश वर्मा से हुई। उसने शादी कराने की बात कही थी। कहा कि उसके संपर्क में कई लड़कियां हैं।

बांदा कचहरी आ जाओ, मैं लड़की लेकर आया हूं
वह शादी कराने का काम करता है, लेकिन डेढ़ लाख रुपये खर्च करना पड़ेगा। वह झांसे में आ गया। 21 दिसंबर को विमलेश वर्मा ने कहा कि बांदा कचहरी आ जाओ मैं लड़की लेकर आया हूं। तुम लड़की पसंद कर लो। जब वह बांदा कचहरी पहुंचा, तो उसके साथ विमलेश व अन्य लोग थे।

ठगी का एहसास हो गया था
उन्होंने डेढ़ लाख रुपये मांगे। लड़की का ठिकाना पता लगाने के लिए आधार कार्ड मांगा, तो दूसरे लोगों के नाम पता दिए थे। इससे ठगी का एहसास हो गया था, तब उसने देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

फर्रुखाबाद, उरई, कानपुर के लोग भी शिकार
देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि इस गिरोह के ठगी के शिकार फर्रूखाबाद, उरई, मध्य प्रदेश के शेवपुर, कानपुर, बांदा के दो लोग हैं। दलाल विमलेश वर्मा अतर्रा निवासी व्यक्ति की शादी कराने में जेल भी जा चुका है। पुलिस संबंधित जिलों से रिकार्ड मंगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed