{"_id":"6a89f837909d5f34fa0ddb79","slug":"roadways-buses-will-proceed-after-entry-at-akbarpur-intersection-personnel-will-be-deployed-kanpur-news-c-220-1-ka21001-147782-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अकबरपुर चौराहे पर इंट्री के बाद आगे बढ़ेंगी रोडवेज बसें, तैनात रहेगा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अकबरपुर चौराहे पर इंट्री के बाद आगे बढ़ेंगी रोडवेज बसें, तैनात रहेगा कर्मी
Sun, 23 Aug 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर न आकर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर निकलने वाली रोडवेज बसों के चालक व परिचालक पर अब कार्रवाई की जाएगी। परिवहन निगम ने अकबरपुर के नमस्ते चौराहा पर एक कर्मी को तैनात किया है, जो आने वाली बसों की एंट्री करेगा। इसके बाद ही बसें आगे के लिए रवाना होंगी।
अकबरपुर में मुख्यालय होने के बावजूद रोडवेज बसें चौराहे से न जाकर ओवरब्रिज से निकल जाती हैं। इससे स्थानीय लोगों को यात्रा करने के लिए बस स्टैंड तक पैदल जाकर बस का इंतजार करना पड़ता है। बसों के आने पर कई बार लोग उन्हें रुकने का इशारा करते हुए हाथ देते रह जाते हैं लेकिन चालक बिना रुके ही निकल जाते हैं। ऐसे में कानपुर और औरैया की तरफ जाने वाले यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहन या ऑटो आदि से सफर करना पड़ता है। इसका फायदा उठा इन वाहनों के चालक उनसे मनमानी का किराया तो वसूलते ही हैं। साथ ही क्षमता से अधिक सवारी भी बैठाते हैं जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
माती डिपो के एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि कई यात्रियों ने चौराहे व अकबरपुर में बने स्टैंड पर बसों के न रुकने की शिकायत की है। इस समस्या का समाधान करने के लिए सभी बस चालकों व परिचालकों को निर्देश जारी कर चौराहे पर रुकने को कहा गया है। साथ ही एक कर्मी को नमस्ते चौराहा पर तैनात किया गया है जो कानपुर व औरैया की तरफ जाने वाली बसों की एंट्री करेगा। साथ ही चालक व परिचालक को रजिस्टर में हस्ताक्षर करने होंगे। कहा कि अगर किसी डिपो की बस नीचे से होकर न जाकर ओवरब्रिज से निकलती है, तो संबंधित डिपो के एआरएम से पत्राचार करते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।