{"_id":"5cf91951bdec22076649720e","slug":"roadways-bus-accident-with-truck-in-auraiya-13-passengers-are-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खड़े ट्रक में जा घुसी कानपुर से इटावा जा रही रोडवेज बस, उड़े परखच्चे, 13 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खड़े ट्रक में जा घुसी कानपुर से इटावा जा रही रोडवेज बस, उड़े परखच्चे, 13 सवारियां घायल
Thu, 06 Jun 2019 08:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 Jun 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों से भरी बस ट्रक में जा घुसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से सवारियां लेकर इटावा जा रही इटावा डिपो की बस मौहारी ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे 13 सवारियां घायल हो गईं। इनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो घायलों को चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया।
बुधवार को इटावा डिपो की बस कानपुर से सवारियां लेकर इटावा के लिए निकली थी। देर रात लगभग सवा एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मौहारी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बस खराब खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियां उछलकर दूसरी सीटों पर जा गिरीं।
टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मदद के लिए दौड़े। लोगों ने टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर हाईवे की एंबुलेंस और पैट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राजू पुत्र मेवालाल, सुजीत पुत्र रमेश निवासीगण अहिरवां थाना रामादेवी (कानपुर), रघुराज यादव पुत्र अशर्फीलाल, उनकी पत्नी राधा व बेटियां अपेक्षा और मुस्कान निवासीगण रुरुगंज थाना बिधूना जिला औरैया को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
बस चालक प्रदीप पुत्र वृंदावन दुबे निवासी भिंड, परिचालक राम प्रताप भदौरिया पुत्र बृजमोहन निवासी चंदनपुर थाना बढ़पुरा जिला इटावा, सुनील पुत्र पुत्तू सिंह, बहादुर सिंह पुत्र जनक सिंह, सूरज पुत्र बहादुर सिंह, सपना पत्नी रवि, निशा पत्नी बहादुर सिंह निवासीगण खेरा थाना गोरमी जिला भिंड (मध्य प्रदेश) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और राजू और सुनील की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर कर दिया ।