फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road will be widened from Kanpur-Sagar National Highway to Etawah Highway

UP: कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से इटावा राजमार्ग तक चौड़ी होगी सड़क, 13.98 करोड़ से PWD कराएगा निर्माण

Mon, 17 Mar 2025 12:29 PM IST
शिखा पांडेय मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Mar 2025 12:29 PM IST
सार

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से इटावा राजमार्ग तक सड़क चौड़ी होगी। चौड़ीकरण से नौबस्ता चौराहे पर 20 से 25 हजार वाहनों का लोड घटेगा। पीडब्ल्यूडी 13.98 करोड़ से सड़क का निर्माण कराएगा।

विज्ञापन
Road will be widened from Kanpur-Sagar National Highway to Etawah Highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडब्ल्यूडी कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में से इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग तक सड़क चौड़ी करेगा। रमईपुर से किसाननगर के पास इटारा तक करीब 9.50 किलोमीटर की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। अभी यह सड़क तीन किमी चौड़ी है, इसे साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा।सड़क चौड़ीकरण से नौबस्ता चौराहे पर आने वाले 20 से 25 हजार वाहनों का लोड घटेगा। साथ ही इन वाहनों को करीब 30 किमी का अतिरिक्त चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में रमईपुर-कैंधा से पिपौरी, गंभीरपुर दक्षिण, मन्नीपुरवा, देविनपुरवा होते हुए किसाननगर के पास इटारा में कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग तक की सड़क को चौड़ी करने की अनुमानित लागत 13.98 करोड़ रुपये है। अभी सड़क संकरी होने से इस मार्ग से ट्रक, टैंकर, डंपर, ट्राला समेत करीब 20 से 25 हजार भारी वाहन नहीं निकल पाते। निकलने की कोशिश भी करते हैं तो विपरीत दिशा से कोई चार पहिया वाहन भी आने पर दिक्कत होती है। इसीलिए बड़े वाहन रमईपुर से नौबस्ता बाईपास होते हुए इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग में किसाननगर की तरफ आते-जाते हैं। इससे इन्हें 30 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन


इस वजह से नौबस्ता गल्ला मंडी के पास से नौबस्ता बाईपास और वहां से कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक लोड बढ़ जाता है। आए दिन शाम से रात तक जाम लगता है। बड़े वाहनों को नो एंट्री की वजह से घंटों इंतजार करने के साथ ही इस रूट से निकलने में अतिरिक्त समय और डीजल खर्च करना पड़ता है। इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 13.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार शासन को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ययोजना में शामिल होने के बाद रविवार को पीडब्ल्यूडी कानपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार की तरफ से इस कार्य के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। बिड डाक्यूमेंट वेबसाइट http://etender.up.nic.in से अपलोड किए जा सकते हैं। ई-टेंडर 22 मार्च को दोपहर 12 बजे तक अपलोड किए जा सकते हैं। उसी दिन आधे घंटे बाद टेक्निकल बिड खोली जाएगी। जो ठेकेदार इसे बनाएगा, वही पांच साल तक रखरखाव, मरम्मत भी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed