फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road safety month will be celebrated from January 5 to February 4  in kanpur

Kanpur: डीएम बोले- सड़क सुरक्षा जागरूकता को जनांदोलन बनाएं, 4 फरवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह

Fri, 06 Jan 2023 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jan 2023 10:33 AM IST
सार

डीएम ने कहा कि पांच जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी का जीवन अनमोल है। इसलिए वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

विज्ञापन
road safety month will be celebrated from January 5 to February 4  in kanpur
कानपुर ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सड़क सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। सिर्फ सड़क सुरक्षा सप्ताह और माह मनाना ही पर्याप्त नहीं है। सड़क सुरक्षा जागरूकता को जनांदोलन बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन

यह बात जिलाधिकारी विशाख जी ने विकासनगर में रोडवेज के ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सड़क सुरक्षा माह के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने बताया कि सुरक्षित, सुगम यातायात और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पांच जनवरी से चार फरवरी तक यह मनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कानपुर चारों तरफ से नेशनल हाइवे से घिरा है। ऐसे में यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। सीट बेल्ट, हेलमेट का इस्तेमाल, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सीख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसे जनांदोलन बनाने के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी, एनसीसी के कैडेटों, ई रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों, परिवहन निगम में प्रशिक्षण ले रहे चालकों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह ने महीने भर चलने वाले जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

प्रचार वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीटीसी विजय कुमार, एआरटीओ प्रशासन सुधीर वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह ,सुनील दत्त, अंबुज और मानवेंद्र सिंह, बीएसए सुरजीत सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात तेज स्वरूप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed