फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road

सहमति के बाद स्थानांतरित की गई मजार

Sun, 03 Jan 2021 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
road
road - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। शनिवार को भोगनीपुर चौराहा फ्लाई ओवर के सर्विस रोड निर्माण के लिए इस्लामिया कमेटी के सदस्यों की सहमति से आलम शाह बाबा की मजार को स्थानांतरित कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे पर भोगनीपुर चौराहा के फ्लाई ओवर निर्माण के बाद घाटमपुर रोड के छोर का सर्विस रोड की जगह पर आलम शाह बाबा सहित तीन मजारों के बने होने से सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। एक तरफ के ही सर्विस रोड से आवागमन होता रहा। आएदिन जाम के हालात बने रहते थे। फ्लाईओवर के नीचे भोगनीपुर चौराहा का सुंदरीकरण भी नहीं कराया जा सका। सर्विस रोड में निर्माण में बाधक बने अवैध कब्जों को सख्ती दिखाकर हटवा दिया गया था। एसडीएम दीपाली भार्गव ने इस्लामिया कमेटी के सदस्यों से वार्ता करके जनहित में समस्या का समाधान कराने का प्रस्ताव रखा था। कमेटी के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से वार्ता हुई थी। कमेटी के कोषाध्यक्ष शफीक खां ने बताया कि आलम शाह बाबा की मजार के साथ अन्य मजारों को भी स्थानांतरित किए जाने की सहमति बन गई थी। इसके लिए पास में जगह का चिह्नांकन कराया गया। इसके बाद किसी प्रकार विरोध का औचित्य नहीं रहा। शनिवार को एसडीएम दीपाली भार्गव, सीओ प्रभात कुमार, तहसीलदार रामशंकर वर्मा, भोगनीपुर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, चंद्रशेखर दुबे, थाना मूसानगर, सट्टी, बरौर, देवराहट सहित अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे। मजार हटाते समय कोई दुर्घटना न होने पाए, इसके लिए किसी को पास नहीं जाने दिया गया। जेसीबी से खोद कर ताबूत निकाले गए। कमेटी के अध्यक्ष मुन्ने खां, अब्दुल इस्तियाक उर्फ गोगा, कोषाध्यक्ष शफीक खां व मजार की देखरेख कर रहे नमाबू बाबा ने बताया कि एक मजार स्थानांतरित हो गई है। अन्य मजारों को भी इसी जगह पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। मजार के तीन तरफ बाउंड्री, हैंडपंप लगवाए जाने की बात एसडीएम ने कही है। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed