फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road construction

रूरा-शिवली मार्ग दो लेन बनाने के लिए चार करोड़ जारी

Sat, 20 Mar 2021 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
road construction
कानपुर देहात। रूरा-शिवली मार्ग दो लेन चौड़ा बनाने की मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी थी। साढ़े सात मीटर चौड़ी सड़क के लिए पहली किस्त चार करोड़ रुपये गुरुवार को आवंटित किए गए हैं। जल्द सड़क निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कानपुर के कल्याणपुर, चौबेपुर व बिल्हौर को जिले से जोड़ने वाला रूरा-शिवली मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। 18 किमी लंबा यह मार्ग संकरा होने से लोगों को माती मुख्यालय आने में अधिक समय लगता है। भारी वाहनों व व निजी बसों की आवाजाही है। ऐसे में कार या फिर दोपहिया वाहनों को ओवर टेक करने में दिक्कत होती है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। पिछले वर्ष फरवरी में सड़क चौड़ीकरण के लिए यातायात सर्वे कराया गया था। प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया।
विज्ञापन

दस दिन पूर्व इसकी मंजूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दी थी। साथ ही यूपी सीएम ट्विटर हैंडल पर इसकी सूचना पोस्ट की थी। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 4 करोड़ जारी किए गए है। शासन के लोक निर्माण अनुभाग-11 के अनुसचिव राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को इसका आदेश जारी किया। लोक निर्माण विभाग के जेई एसके पाल ने बताया कि शासनादेश जारी हो गया है। वित्तीय मंजूरी के बाद पहली किस्त के तौर पर चार करोड़ रुपये जारी हुए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवली-रूरा मार्ग दो लेन बनने से माती मुख्यालय तक आवागमन सुगम होगा। यात्रा में समय कम लगेगा और हादसे भी बचेंगे। काम जल्द शुरू हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों से कहा गया है।

-प्रतिभा शुक्ला, विधायक, अकबरपुर-रनियां
सड़क किनारे के अस्थायी कब्जे हटाए जाएंगे
कानपुर देहात। रूरा-शिवली मार्ग किनारे आबादी वाले क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों ने अस्थायी निर्माण कर कब्जे कर लिए हैं। सड़क दो लेन बनने पर ये कब्जे हटाए जाएंगे। विभाग के सहायक अभियंता आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क निर्माण के जरिए जरूरी सीमा के जद में आने वाले अतिक्रमण हटाए जाएंगे। आबादी क्षेत्र में जल निकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ नाली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed