फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident, two dead

बेकाबू बोलेरो ने मां-बेटी ने जान ली

Wed, 15 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Wed, 15 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी हाइवे पर सिखमापुर मोड़ के
विज्ञापन
पास बेकाबू बोलेरो ने पूर्व महिला ग्राम प्रधान और उसकी बेटी को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं रोड के किनारे खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बोलेरो समेत उसके ड्राइवर को पकड़ लिया।

कोतवाली क्षेत्र के हराहरा निवासी हरीशंकर ने बताया कि वह पत्नी रामरती (58) को लेकर बाइक से पुखरायां आ रहे थे। रास्ते में सिखमापुर मोड़ के पास पुत्री अर्चना(19) मिल गई।

 वह पुखरायां में अपनी मौसी के घर से लौट रही थी। बाइक रोड के किनारे खड़ी कर वह खेत की ओर पेशाब करने चले गए। वहीं, पत्नी व पुत्री बाइक के पास खड़े होकर आपस में बात कर रही थीं।

इसी बीच कानपुर की ओर से आ रही बोलेरो ने उनको रौंद दिया, अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पत्नी को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टर ने उनको भी मृत घोषित कर दिया। रामरती हराहरा गांव की पूर्व प्रधान थी।

जानकारी मिलने पर परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग भी आ गए। परिजन रो रोकर बेहाल हो गए। कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि हरीशंकर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ड्राइवर जालौन के छानी निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार कर बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed