फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident, two dead, five injoured

हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Thu, 30 Apr 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Thu, 30 Apr 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
 अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रसूलाबाद में मोबाइल दुकान बंदकर घर जा रहे साइकिल सवार दो युवकों की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।

 भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में श्यामसुंदरपुर गांव के पास ट्रैक्टर से गिरे एक युवक की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

रूरा थाना क्षेत्र के नकसिया गांव के  निकट कार की स्टेयरिंग फेल होने से हुई टक्कर में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए।

पुखरायां में बढ़ौली मोड़ के पास खडे़ ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक की टक्कर से एक चालक घायल हो गया। जिसको सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन


रसूलाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में अभय यादव (19) अपने साथी सौरभ के साथ मोबाइल की दुकान बंदकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार कमलेश की बाइक साइकिल से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अभय की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक की मौत होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष रसूलाबाद सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मृतक अभय के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुखरायां प्रतिनिधि के मुताबिकसट्टी थाना क्षेत्र के नौबादपुर निवासी रतीराम ने बताया कि उसका भाई सूरजभान (25) बुधवार को पुखरायां के बाजार आया था। लौटते वक्त रास्ते में मिले एक ट्रैक्टर पर बैठ गया। श्यामसुंदरपुर गांव के पास झटका लगते ही वह ट्रैक्टर पर से गिर गया। ड्राइवर की लापरवाही से कुचल गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के उपनिरीक्षक रामनरेशसिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रूरा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा निवासी घायल रामजी यादव ने बताया कि सभी परिजन शादी में शामिल होकर कार से लौट रहे थे। तभी नकसिया गांव के सामने स्टेयरिंग फेल हो जाने से सामने  से आ रहे लोडर में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बहन समेत  ड्राइवर संजय बुरी तरह से घायल हो गया। ड्राइवर की हालत नाजुक होने पर उसे सीधे कानपुर अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है। बताया कि कई बार समाजवादी एंबुलेंस को फोन करने पर भी कोई सहायता मौके पर नहीं पहुंची।



पुखरायां प्रतिनिधि के मुताबिक  बढ़ौली मोड़ के पास खडे़ ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक की टक्कर से एक चालक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बढ़ौली मोड़ के पास एक खराब ट्रक खड़ा था। जिसके नीचे लेटकर ट्रक का चालक हमीरपुर के थाना सुमेरपुर सिमलौली निवासी सौरभ (22) ठीक कर रहा था। पीछे से आये ट्रक ने खड़े ट्रक  में टक्कर मार दी। जिससे खड़ा ट्रक रोड के दूसरी छोर खाई में जा गिरा। चालक घायल हो गया। वहीं दूसरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर विद्युत पोल से जा टकराया। विद्युत पोल टूटकर बीच रोड में गिर  गया। घायल ट्रक चालक को स्थानीय लोग सीएचसी अस्पताल लेकर गए। जहां से गम्भीर हालत  में डॉक्टर ने जिला अस्पताल  रेफर कर दिया। कोतवाली  प्रभारी अमरीश यादव ने बताया  कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed