{"_id":"5ed61ff7ab88663e0e586de7","slug":"road-accident-on-national-highway-one-youth-died-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Tue, 02 Jun 2020 03:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Jun 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर इंडियन आयल चौकी के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया है। जनपद जालौन के ग्राम दीहा थाना रेडर निवासी राम मोहन पुत्र ब्रजमोहन बाइक से अपने एक अन्य साथी के साथ कहीं पर जा रहा था। जैसे ही वह लोग सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन आयल चौकी के समीप पहुंचे तभी एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना राहगीरों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवकों को 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरा युवक राममोहन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है।