{"_id":"5a2a2f2b4f1c1b76678c0096","slug":"road-accident-on-national-highway-86-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NH-86 पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में भिड़े, 7 की मौत 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NH-86 पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में भिड़े, 7 की मौत 10 घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ट्रकों के बीच फंसे लोग
हमीरपुर - नेशनल हाइवे 86 पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस मे भिड़े गए। ट्रकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। चार अभी भी फंसे हुए हैं उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हमीरपुर बॉडर के कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के अनुपुर मोड़ के पास ये भीषण हादसा हुआ है। घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है। अस्पताल में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में नेशनल हाईवे-86 पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर के सजेती में बाइक सवार को बचाने में दो तेज रफ्तार ट्रक आपस में भिड़ गए। मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी भी चार लोग क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों के अंदर फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद
क्षतिग्रस्त ट्रक और बाइक के बीच फंसा बाइकसवार
इस हादसे में दोनों ट्रकों की परखच्चे उड़ गए है। वहीं दोनों ट्रकों को चला रहे ड्राइवर और एक क्लीनर की मौत हो चुकी है। इन तीनों के अलावा सब्जी व्यापारी की मौत हो गई लेकिन उसका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी हादसे की चपेट में आने से एक बाइक सवार की भी मौत हो गई। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। इस दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है।