फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident on Agra-Lucknow expressway, son died and two injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, बेटे की मौत, मां समेत दो घायल

Mon, 15 Jul 2019 02:13 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Road accident on Agra-Lucknow expressway, son died and two injured
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को सड़क हादसा हुआ। यहां ड्राइवर को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बेटे की मौत हो गई जबकि मां समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मां की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


यह घटना कन्नौज जिले के सौरिख की है। यहां लखनऊ के गोमती नगर नेहरू एंड किला निवासी इमामका मिश्रा (45) पत्नी स्व. वीएम मिश्रा अपने बेटे अंबुज मिश्रा (22) के साथ कार से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन


कार को एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के कसूलिया निवासी मोहनलाल चला रहा था। बता दें कि इमामका मिश्रा की बेटी अभी मिश्रा चेन्नई से दिल्ली आई हुई थी। कार सवार लोग उन्हीं से मिलने जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख के पास 146 प्वाइंट पर पहुंचते ही मोहनलाल को नींद आ गई। झपकी आते ही कार डिवाइडर से टकराई और डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइड पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में तीनों लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर यूपीडा के कर्मचारियों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर अंबुज मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया। इमामका मिश्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहनलाल की हालत में सुधार है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। साथ ही शव को मोर्चरी में रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed