{"_id":"61bf78cf063bdf5da0548960","slug":"road-accident-in-up-three-women-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर कार और वैन भिड़ीं, तीन महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सड़क हादसा: एक्सप्रेस-वे पर कार और वैन भिड़ीं, तीन महिलाओं की मौत
Sun, 19 Dec 2021 11:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात कार और वैन की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र निवासी रेहाना (55) बेटी गजाला (20) और उनकी फर्रुखाबाद निवासी रिश्तेदार आमना (45) की मौत हो गई।
दो लोग घायल भी हुए हैं। सभी लोग आगरा के अस्पताल से लौट रहे थे। रेहाना और गजाला सौरिख के कबीरपुर की रहने वाली थीं। वे शनिवार को फर्रुखाबाद के अजीजलपुर आमना के घर आईं थीं। उनके साथ परिवारिक सदस्य सोनी भी थी। सोनी का इलाज आगरा में चल रहा है और गजाला को भी उसी अस्पताल में दिखाना था।
ये सभी लोग वैन से आगरा पहुंचे थे। शनिवार की देर रात फर्रुखाबाद लौटते समय करहल क्षेत्र में सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सैफई के मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
वहां गजाला, रिहाना और आमना की मौत हो गई। कन्नौज के किदवई नगर निवासी सोनी और सौरिख के सराय गांव निवासी वैन चालक सदीम अली का इलाज चला रहा है। पुलिस ने देर रात ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। वैन के मालिक शाहिद अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।