{"_id":"62355eb2f39bb2639e243a94","slug":"road-accident-in-unnao-two-youth-died-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल
Sat, 19 Mar 2022 10:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:11 AM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के चकलवंशी में माखी थाना क्षेत्र के कोटरहिया गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा के मजरा भगाखेड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र (35) पुत्र छोटा होली मिलने मोल्हेखेड़ा निवासी अपने साढू रामचंद्र के घर गया था। शुक्रवार शाम साढू को लेकर बाइक से घर लौटते समय चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर कोटरहिया के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।
हादसे में सुरेंद्र व दूसरी बाइक सवार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के दर्शनखेड़ा निवासी रिंकू पाल (28) पुत्र रामकेवल की मौत हो गई। साढू गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल रामचन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।