फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Kanpur, woman died, eight injured

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: कार और ऑटो भिड़े, महिला की मौत, मासूम समेत आठ गंभीर

Wed, 12 Jan 2022 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jan 2022 09:36 PM IST
सार

कानपुर में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Road accident in Kanpur, woman died, eight injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिधनू के हरबसपुर गांव के पास बुधवार शाम कार व ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार धरमपुर बंबा निवासी किसान समरजीत की पत्नी प्रीति (35) की मौत हो गई। जबकि तीन मासूम समेत आठ सवारियां गंभीर रूप घायल हो गईं।
विज्ञापन


जिसमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ऑटो और कार चालक दोनों मौके से भाग निकले। प्रीति बुधवार शाम पनकी निवासी मां गुड्डी संग बेटे प्रिंस (05) और प्रांशू (02) को लेकर ऑटो से मायके जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में चालक ने गांव की रहने वाली ईशा (06) कठोंगर निवासी उसके मामा राम लखन, शंभुआ निवासी शिफा (10) व मझावन निवासी सिद्धनाथ को ऑटो में बैठा लिया। ऑटो हरबसपुर गांव के पास पहुुंचा ही था कि सामने से आ रही कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं कार सवार गोविंद नगर 13 ब्लॉक निवासी नीलू पति राजेश और 15 वर्षीय बेटा आयुष घायल हो गए। राजेश ने बताया कि वह कार बुक करके मूसानगर चिरहट गांव स्थित शिव मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।


घटना के बाद ऑटो और कार चालक मौके से भाग निकले। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रामलखन, सिद्धनाथ, शिफा, नीलू, गुड्डी की हालत गंभीर देखते हुए हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना देकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार और आटो को कब्जे में लेकर चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed