फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in kanpur, six people injured

नशे में धुत कार चालक ने एक ही परिवार के छह लोगों को किया घायल, चार बच्चे भी शामिल

Mon, 15 Jul 2019 10:26 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
road accident in kanpur, six people injured
सड़क हादसे में छह लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर वीआईपी रोड पर रविवार देर रात बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने पावर हाउस के पास एक स्कूटी और एक बाइक में टक्कर मार दी। बाइक व स्कूटी सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए जिन्हें हैलट में भर्ती कराया गया है। नशेबाज कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्लागंज निवासी राजेंद्र रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अपनी पत्नी रेखा, बेटी नैंसी, प्रियांशी, वैशाली व बेटे ललित के साथ विष्णुपुरी निवासी चचेरे भाई दुर्गा के घर से लौट रहे थे। बाइक राजेंद्र चला रहे थे और उस पर रेखा व नैंसी बैठीं थीं। ललित की स्कूटी पर प्रियांशी व वैशाली बैठी थीं। पावर हाउस चौराहे पर सामने से अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


राजेंद्र और ललित सही दिशा में जा रहे थे जबकि कार चालक ने उल्टी दिशा में आकर सामने से टक्कर मारी। राहगीरों ने बताया कि करीब दो सौ मीटर पहले से ही कार अनियंत्रित होकर सड़क में दौड़ रही थी। राहगीरों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने सभी को हैलट पहुंचाया। राजेंद्र की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक भागने की कोशिश में था पर लोगों ने पकड़ कर उसको पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पता चला कि चालक का नाम शुभांकर सिंह है और वह लखनऊ का रहने वाला है। कार नंबर (यूपी 32 ईडब्ल्यू 4522) संजय यादव के नाम से आरटीओ में रजिस्टर्ड है। बाइक चला रहे राजेंद्र और स्कूटी चला रहे उनके बेटे ललित हेलमेट नहीं लगाए थे। 


पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार से बीयर, सोडा, सिगरेट और ताश की गड्डी मिली है। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक चालक शुभांकर सिंह नशे में धुत है। वह सही से अपना पता तक नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed