फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Kanpur dehat, Roadways bus trampled three including MD of Ratandeep Hospital

यूपी में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने रतनदीप हॉस्पिटल के एमडी समेत तीन को रौंदा

Mon, 22 Nov 2021 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Nov 2021 08:22 PM IST
सार

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in Kanpur dehat, Roadways bus trampled three including MD of Ratandeep Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के अकबरपुर में इटावा हाईवे पर रविवार देर रात रोडवेज बस ने सर्वोदय नगर स्थित रतनदीप हॉस्पिटल के एमडी प्रणय त्रिपाठी (55), उनके ड्राइवर और ड्राइवर के भाई को रौंद दिया। हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रणय त्रिपाठी अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह से दिल्ली से लौट रहे थे। रास्ते में कार पंचर होने पर तीनों लोग उतरकर सड़क पर खड़े हो गए। तभी पीछे से आई बस ने चपेट में ले लिया। नवाबगंज निवासी प्रणय त्रिपाठी रतनदीप हॉस्पिटल के एमडी थे।
विज्ञापन


उनके छोटे भाई डॉ. प्रदीप त्रिपाठी आर्थोपेडिक सर्जन हैं। प्रणय शनिवार को पत्नी मीना, बेटे मृदुल, मां कमला देवी व कार चालक चौबेपुर के गोगूमऊ निवासी अतुल दीक्षित (24) के साथ शादी समारोह में दिल्ली गए थे। लौटते समय दिल्ली में आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी करने वाले अतुल के बड़े भाई मृदुल दीक्षित (32) भी उनके साथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर रात अकबरपुर के कुंभी के पास कार का पहिया पंचर हो गया। अतुल व मृदुल सड़क किनारे कार खड़ी कर स्टेपनी बदलने लगे। प्रणय भी कार से उतरकर उनके पास खड़े हो गए। इसी बीच इटावा की ओर से कानपुर आ रही रोडवेज बस ने तीनों को कुचल दिया।

प्रणय और अतुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृदुल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृदुल की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी अकबरपुर विनोद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

प्रणय का भैरव घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर करीब तीन बजे प्रणय का शव नवाबगंज स्थित उनके आवास पर लाया गया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन उनके शव को लेकर भैरव घाट पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे मृदुल ने मुखाग्नि दी। मृदुल कैंट स्थित मेथाडिस्ट स्कूल में 12वीं का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed