{"_id":"5f83533124c1cf20110fad67","slug":"road-accident-in-kannauj-up-one-died-and-two-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
Mon, 12 Oct 2020 12:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले के ताहपुर-तालग्राम मार्ग पर मवेशियों से भरी डीसीएम बाइक में टक्कर मारकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार वनकर्मी की पत्नी की मौत हो गई और दो मवेशी व्यापारी व तीन मवेशियों की मौत हो गई।
तालग्राम थाना के कूकापुर गोविंदपुर निवासी अच्छे लाल (50) पुत्र जयराम फर्रुखाबाद वन प्रभाग में संविदा पर माली के पद पर तैनात हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक पर पत्नी सरलादेवी और 15 वर्षीय बेटे सुदेश कुमार भी थे।
तिर्वा पशु बाजार से मवेशी लाद कर जा रहे डीसीएम ने बरई मोड़ आईटीआई के पास बाइक में टक्कर मार दी। बेकाबू होकर डीसीएम पलट गई। हादसे में सरला की मौत हो गई।
विज्ञापन
उसके पति, पुत्र के अलावा एटा जिले के अलीगंज तबलटोला निवासी मवेशी व्यापारी मोहम्मद रफीक (35) पुत्र शफी, सलमान (23) पुत्र जमील घायल हो गए। तीन मवेशियों की भी मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने घायल मवेशियों का इलाज किया। डीसीएम में करीब तीस मवेशी थी। करीब चार मवेशियों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि डीसीएम चालक भाग निकला, उसकी तलाश की जा रही है।