फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Road accident in Kannauj: Uncontrolled car collided with tree, one Died, five injured

कन्नौज में सड़क हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

Thu, 26 May 2022 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 May 2022 11:18 AM IST
सार

कन्नौज जिले में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Road accident in Kannauj: Uncontrolled car collided with tree, one Died, five injured
महेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरगढ़-सॉरी मार्ग पर अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में कार सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। बुजुर्ग अपने साले की शादी में शामिल होकर ससुराल वापस जा रहा था।

विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के थाना बरनाहल अंतर्गत ग्राम मांधाता निवासी महेश सिंह की ससुराल बेवर थाना के ग्राम रोहिला में है। बुधवार को उनके साले कमलेश कुमार की बरात रोहिला से बिल्हौर के ग्राम बरगदियापुर गई थी। महेश भी अपने परिजनों व करीबी रिश्तेदारों के साथ बरात कार से गया था। आधी रात के बाद महेश कार से अपनी पुत्री रिंकी (14), भतीजी मनू (7), रिश्तेदार लाखन सिंह निवासी बड़हर के साथ वापस रोहिला जा रहे थे।
विज्ञापन


कार विकास यादव (22) निवासी नगला ठकुरी जनपद मैनपुरी चला रहा था। इंदरगढ़-सौरिख मार्ग पर ग्राम बिसेनपुरवा के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया जहां महेश को मृत घोषित कर दिया गया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed