{"_id":"5c10e308bdec2241a26da372","slug":"road-accident-in-kannauj-two-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 12 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना गुरसहायगंज-फर्रूखाबाद की है। यहां मझपूर्वा गुरसहायगंज निवासी राशिद पुत्र शकीर और मेराज पुत्र इख्तियार एक ही बाइक पर सवार थे। तभी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में फर्रूखाबाद मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने दोनों को रौंद दिया। चालक मौके से बस लेकर भाग निकला। जानकारी के अनुसार मृतक राशिद बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।