फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   road accident in kannauj, one died and four people injured

Kannauj: ट्रक में घुसी कार, समाज कल्याण विभाग के लिपिक की मौत, चार घायल

Thu, 08 Dec 2022 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Dec 2022 06:25 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार समाज कल्याण विभाग के लिपिक की मौत हो गई। जबकि विकास भवन के चार कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
road accident in kannauj, one died and four people injured
अभिनंदन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिलक समारोह से लौटते समय कार खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार समाज कल्याण विभाग के लिपिक की मौत हो गई। जबकि विकास भवन के चार कर्मचारी घायल हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मूलरूप से हरदोई के मल्लावां निवासी लिपिक अभिनंदन सिंह (45) देविन टोला सरायमीरा में परिवार समेत रहते थे।

विज्ञापन


बुधवार को एडीओ समाज कल्याण श्याम बरन के बेटे निशांत का तिर्वा में तिलक समारोह था। तिलक में शामिल होने के लिए अनिनंदन सिंह, विकास भवन में ही तैनात कर्मचारी जितेंद्र, विपिन, राहुल और विनीत के साथ कार से गए थे। रात करीब नौ बजे सभी कार्यक्रम से लौट रहे थे।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में अभिनंदन सिंह की मौत हो गई। जितेंद्र, विपिन, राहुल और विनीत घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से पत्नी गीता देवी, बेटी शानवी और बेटे दक्ष का रो-रोकर हाल बेहाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त कार से अस्पताल पहुंचे घायल
हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। कर्मचारी क्षतिग्रस्त कार को ही चलाकर खुद निजी अस्पताल पहुंचे। यहां अभिनंदन की हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

विकास भवन में हुई शोकसभा 
विकास भवन में गुरुवार को शोकसभा हुई। सीडीओ आरएन सिंह, पीडी सुधीर सिंह समेत कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। हादसे से विकास भवन में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed