{"_id":"627c03d316ffb30cbf6fb960","slug":"road-accident-in-hardoi-youth-died-due-to-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 12 May 2022 12:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 May 2022 12:13 AM IST
सार
हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर निवासी सुरेश (40) बुधवार की शाम बस से बरात से आ रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कुर्रिया गांव के पास बस से उतर कर सड़क के किनारे खड़ा था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन