फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   road accident in hardoi, Health worker died

हरदोई में सड़क हादसा: निजी बस ने बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी को रौंदा, दर्दनाक मौत

Thu, 31 Mar 2022 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Mar 2022 12:01 PM IST
सार

हरदोई में एसपी आवास के पास गुरूवार सुबह निजी बस ने बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी  को रौंद दिया। बस के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मी टोडर पुर सीएचसी में तैनात था, वह हर रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे था। 

विज्ञापन
road accident in hardoi, Health worker died
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में एसपी आवास के निकट बेकाबू निजी बस ने बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक बगिया पुरवा निवासी 30 वर्षीय अम्बरीश कुमार वर्मा स्वास्थ्य कर्मी था।

विज्ञापन


वह टोडर पुर सीएचसी में तैनात था। गुरुवार की सुबह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। शहर में एसपी आवास के निकट पीछे से आई निजी बस ने उसे रौंद दिया। हादसे के समय हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान पास में मिले आईकार्ड से शिनाख्त की। परिजनों को सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।  कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि बस को बरामद कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed