{"_id":"616471c58ebc3edd266bac3d","slug":"road-accident-in-hamirpur-two-year-old-girl-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉली से टकराई बाइक, दो साल की बच्ची की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉली से टकराई बाइक, दो साल की बच्ची की मौत, तीन लोग घायल
Mon, 11 Oct 2021 10:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:50 PM IST
सार
हमीरपुर जिले में हुए सड़क हादसा में दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में बाइक से पत्नी, दो साल की बेटी एवं पड़ोसी महिला को लेकर झंझरीपुरवा दर्शन करने जा रहा बाइक सवार सोमवार सुबह बांदा मार्ग में नरहे बाबा मोड़ के पास सरिया से लदी पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया।
हादसे में दो साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, तीनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। महोबा के खन्ना थानाक्षेत्र के ग्योड़ी निवासी मानसिंह (40) पत्नी तुलसा देवी (38), दो साल की बच्ची तथा पड़ोसी राजकुमारी (24) को बाइक से जसपुरा थानाक्षेत्र के झंझरीपुरवा के बरमदेव बाबा के स्थान दर्शन करने जा रहे थे।
बांदा-मार्ग में टेढ़ा पारा के मध्य नरहे बाबा मोड़ के पास सरिया से लदी पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गए। हादसे में दो साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से सभी को कस्बे की पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से सभी को सदर अस्पताल फिर कानपुर रेफर कर दिया गया।