फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road accident in ghatampur, child died

घाटमपुर: पत्नी को पेपर दिलाने जा रहा था पति, ट्रक की टक्कर से मां की गोद से गिरी बच्ची, मौत

Wed, 04 Mar 2020 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Mar 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
road accident in ghatampur, child died
अस्पताल में बिलखती बच्ची की मां अनुष्का, साथ में बच्ची का मामा और पिता - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगने वाले जाम ने फिर एक जिंदगी निगल ली। यमदूत बने ट्रक की टक्कर से बाइक पर मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

 
मूलरूप से मलवां (फतेहपुर) निवासी प्रदीप कुमार पाल घाटमपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर किराये का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता है। बुधवार की शाम वह पत्नी अनुष्का पाल को पेपर दिलाने के बाद धरमंगदपुर (सजेती) के बाद बाइक पर बैठाकर परीक्षा केंद्र से वापस घाटमपुर लौट रहा था।
विज्ञापन


 

अनुष्का की गोद में उसकी 3 वर्ष की मासूम बेटी अवनी भी थी। प्रदीप जैसे ही घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे के पास पहुंचा। तभी, जल्दी निकलने के चक्कर में एक ट्रक ने उसकी बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से अनुष्का की गोद में बैठी बेटी उछलकर सड़क पर गिर गई। जिसको ट्रक ने कुचल दिया। जबकि, अनुष्का और उसका पति बाल-बाल बच गए। बाइक चालक प्रदीप पाल हेलमेट लगाए था।

हादसा होते ही चालक और खलासी ट्रक को मौके पर खड़ा करके भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। देरशाम कस्बा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed