{"_id":"5d9594ad8ebc3e017d363ecb","slug":"road-accident-in-fatehpur-young-man-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी बोली- डेढ़ साल में ही उजड़ गया सुहाग, पांच माह की है बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी बोली- डेढ़ साल में ही उजड़ गया सुहाग, पांच माह की है बेटी
Thu, 03 Oct 2019 12:20 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
सत्यम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां शराब के ठेके मे कैंटीन चलाने वाला युवक बुधवार रात एक ट्रक से भिड़ गया। राहगीरों ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बे के बाजार निवासी रामचंद्र साहू का बड़ा बेटा सत्यम (24) शहर के आवास विकास में एक शराब ठेके मे कैंटीन चलाता था। रात में अक्सर वहीं रुक जाता था। बीती रात सत्यम ने कैंटीन से अपनी ससुराल पढरी गांव जाने के लिये निकला था।

चौफेरवा के समीप सत्यम खड़े ट्रक में घुस गया। जानकारी के अनुसार सत्यम की बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। उसने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। ट्रक से टकराने के बाद सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने उसे सदर अस्पताल पंहचाया। डायल 100 पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। जिसके बाद घर वाले अस्पताल पहुंचे। रात दो बजे डाक्टरों ने कानपुर के लिये रेफर कर दिया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक के मौत की खबर सुनते ही पत्नी बोली कि डेढ़ साल में ही उजड़ गया मेरा सुहाग। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के पढरी गांव मे सत्यम का विवाह डेढ साल पहले हुआ था। सत्यम की एक पांच माह की बेटी भी है।