फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   road accident in fatehpur, five people died

यूपी: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 5 अन्य की हालत गंभीर

Wed, 23 Jan 2019 02:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Jan 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
road accident in fatehpur, five people died
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बिंदकी में बकेवर थाना क्षेत्र के अलमापुर मोड़ के पास ढाबे पर खड़े ट्रक में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार इस घटना में चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सुबह करीब 3:30 बजे की बतायी जा रही है।
विज्ञापन


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

road accident in fatehpur, five people died
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा
इटावा जनपद के पिपरौली गदिहा थाना सहसों निवासी विजय पाल की ससुराल फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदवा गांव में है। विजयपाल के साले धनंजय की कल मृत्यु हो गई थी। उसकी अंत्येष्टि में शामिल होने सभी लोग भदवा गांव जा रहे थे। 

सुबह करीब साढ़े तीन बजे बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलमापुर मोड़ के पास एक ढाबे में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बोलेरो भिड़ गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो ट्रक के नीचे घुस गई जिसमें चालक इटावा जनपद के बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव निवासी तहसीलदार सिंह के पुत्र रामू (30) तथा इटावा जनपद के सहसों थाना क्षेत्र के पिपरौली गदिहा निवासी विजय पाल की पत्नी शिखा (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

road accident in fatehpur, five people died
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जबकि विजयपाल की 2 वर्ष की पुत्री वैष्णवी तथा पिता भीम सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। फतेहपुर जनपद के थाना मलवा क्षेत्र के भदवा निवासी रामेश्वर सिंह की पत्नी उर्मिला (65) को एंबुलेंस से इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

इसी गांव की कोक सिंह की पत्नी लीलावती (45), स्वर्गीय पराग सिंह के पुत्र रामभरोसे (60), राजेश सिंह की पत्नी रीना सिंह और जनपद हमीरपुर के कुसारा थाना क्षेत्र के मनकी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र रंजीत (35), मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के थाना उमरी क्षेत्र के नजोरी गांव निवासी स्वर्गीय वृंदावन सिंह के पुत्र रविंद्र सिंह (50) घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed