फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in fatehpur, father died and son injured

यूपी: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Sun, 02 Jun 2019 12:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jun 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
road accident in fatehpur, father died and son injured
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के नउआबाग हाईवे की है। यहां रविवार सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन

शिवप्रसाद (65) कानपुर के गजनेर थाना क्षेत्र में रौगांव गांव के निवासी थे। वह बेटे पुष्पेंद्र कुमार उर्फ बबलू दुबे के साथ बाइक से छोटी बहू अर्चना के मायके गाजीपुर थाना क्षेत्र के सीमौर गांव शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ दूसरी बाइक में बहू अर्चना अपनी बेटी प्रिया के साथ स्कूटी में थी। तीसरी बाइक में अर्चना का पति भास्कर बेटे प्रियांशु के साथ था। घायल पुष्पेंद्र कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में रहता है। पुष्पेंद्र लोहा वेल्डिंग का काम करता है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed