{"_id":"6267f6f991e86927577ba315","slug":"road-accident-in-etawah-teenager-died-and-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, किशोर की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, किशोर की मौत, सात लोग घायल
Tue, 26 Apr 2022 07:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Apr 2022 07:17 PM IST
सार
यूपी के इटावा में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मनमोहन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के जसवंतनगर में सकैआ गांव के पास सोमवार रात ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में आगरा के किशोर की मौत हो गई और एक ही परिवार के साथ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के चित्राहट थाना क्षेत्र के पुराबीबल गांव निवासी मनमोहन (17) पुत्र सत्यवान 15 दिन पहले बलरई थाना क्षेत्र के कीरपुरा आया था।
विज्ञापन
यहां उसकी बहन सुनीता की ससुराल है। सोमवार रात मनमोहन बहन के ससुराल वालों के साथ आटो से निमंत्रण में जा रहा था। सकैआ गांव के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मनमोहन की मौके पर मौत हो गई। श्रीकुमार (50), आरोही (25), सत्यवती (25), सुनीता (22), रिया (20), ज्योति (18) और राखी (18) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनमोहन माता-पिता का एकलौता बेटा था। वह आगरा के सिद्धार्थराज कालेज में कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन