फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Road accident in Etawah: Car overturned after colliding with divider, seven injured

इटावा में सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, सात घायल

Mon, 02 May 2022 12:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 May 2022 12:45 PM IST
सार

इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Road accident in Etawah: Car overturned after colliding with divider, seven injured
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। चालक को झपकी आने की वजह से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 127 पर कुरखा के पास रविवार रात करीब 12 बजे दिल्ली से आरा बिहार जा रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन


दुर्घटना में चालक दिनेश चंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पंजाब गांव थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद, कार सवार एक ही परिवार के सव्यानंद मिश्रा पुत्र रविनंदन मिश्रा, रीता, निशा, श्याम नंदन, वंदना मिश्रा, साक्षी मिश्रा पुत्री सव्यानंद मिश्रा घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे यूपीडा व एक्सप्रेस-वे चौकी कुदरैल के पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए पीजीआई सैफई भिजवाया है। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि कार चालक को झपकी लगने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सभी घायलों को पीजीआई सैफई भेजकर उपचार दिलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed