फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   road accident in chitrakoot, 15 people injured

चित्रकूट: झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस पेड़ से टकराई, 15 घायल

Tue, 24 Nov 2020 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Nov 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
road accident in chitrakoot, 15 people injured
सांकेतिक तस्वीर
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत खोह गांव के पास अनियंत्रित रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। चालक परिचालक समेत कुल 15 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक के अनुसार, सड़क पर अचानक एक बाइक आने से उसे बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। बाइक चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे प्रयागराज डिपो की रोडवेज बस मुख्यालय चित्रकूट से प्रयागराज की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सदर कोतवाली अंतर्गत खोह गांव के पास पेट्रोल पंप पर पहुंची तो सड़क पर एक बाइक सवार आया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस मोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चालक तो बाल-बाल बच गया लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। उसका अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। बस में 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना होते ही यात्रियों में जल्द नीचे उतरने की होड़ मच गई। कुछ खिड़की से बाहर कूदे। इसी बीच सूचना पर रैपुरा व कोतवाली की पुलिस टीम पहुंची।


एंबुलेंस से घायल ब्यूर निवासी अमित, रोहित, फूलपुर प्रयागराज निवासी अतुल, आशीष, एकता, मऊ बराह कोटरा निवासी संजय व लक्ष्मण, महुटा अतर्रा निवासी राजनंदनी, राहुल, गुलाब चंद्र, महेश कुमार, कर्वी निवासी संतोष कुमार व संदीप कुमार, चालक करछना प्रयागराज निवासी अनंतराज सिंह, परिचालक पिपराहट प्रयागराज निवासी रोहित तिवारी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed