फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road accident in Auraiya, car collided with container, three dead including couple, two injured

औरैया में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकराई, दंपती समेत तीन की मौत, दो घायल

Mon, 17 Oct 2022 10:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Oct 2022 10:46 AM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घयलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
road accident in Auraiya, car collided with container, three dead including couple, two injured
औरैया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इटावा से कानपुर की ओर जा रही कार औरैया कोतवाली क्षेत्र के मिहौली गांव के सामने हाईवे पर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। कार की रफ्तार तेज होने के कारण हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शव पोस्टमार्म के लिए और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मैनपुरी जिले के अग्रवाल गली करहल रोड, मैनपुरी निवासी संतोष गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। सोमवार को वह पत्नी किरन गुप्ता व बेटे आकाश गुप्ता, पुत्री आरती गुप्ता, रेनू गुप्ता के साथ कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही ये लोग कार से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से कानपुर-इटावा हाईवे पर उतरे, तभी मिहौली के पास पहुंचते ही कार कंटेनर में पीछे से जा टकराई। हादसे में आरती (22), संतोष (46), किरन (44) की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटा आकाश व रेनू घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी चारू निगम समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर घायलों को सैफई रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि संतोष का परिवार कानपुर इलाज के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed