फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Road accident in Auraiya, 14 injured

औरैया में सड़क हादसा: बच्चे को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 14 घायल

Wed, 04 May 2022 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 May 2022 07:59 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें 14 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Road accident in Auraiya, 14 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद-मुरादगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह शादी समारोह से लौट रहे जनातियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली नैभरपुर के पास सड़क पर आए बच्चे को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे किसानों ने घायलों को ट्रॉली के नीचे से निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी महावीर सिंह की बेटी गीता की शादी मंगलवार को मुरादगंज स्थित पांडेय पैलेस में थी। विदाई के बाद करीब 25 परिजन और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रतापपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल अनीता, मनोज, आयुष, बबली, राजेश्वरी व शशि को सैफई रेफर कर दिया गया। उधर ट्राली पलटते ही ट्रैक्टर चालक भाग गया। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
घायलों में कानपुर नगर के मकनपुर थाना क्षेत्र के बलिया बुजुर्ग गांव निवासी राजेश्वरी (50) पत्नी रामचंद्र, अतीस (3) पुत्र वासुदेव, गीता (35) पत्नी सुरेंद्र, इटावा जिले के रितौर गांव निवासी बेबी (36) पत्नी ब्रजेश, कुमकुम (12) पुत्री ब्रजेश, रानी पत्नी गंगाराम, सहार थाना क्षेत्र के सुखमपुर गांव निवासीगण छोटेलाल पुत्र नाथूराम, व उनकी पत्नी मधु, तुर्कीपुर-रमपुरा गांव निवासी अनीता पत्नी राजेश, बेला थाना के परसे का पुरवा गांव निवासी शशि पत्नी सतेंद्र, अजीतमल क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी बबली पत्नी रमेश आयूष पुत्र शिवकुमार, कीर्ति पुत्री रमेश तथा कानपुर देहात के बहादुर पुर रसूलाबाद निवासी मनोज (35) पुत्र मनीराम आदि लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed