{"_id":"5e00dc128ebc3e881d0f9525","slug":"road-accident-akbarpur-news-knp533959212","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पलटने से ट्रक चालक की मौत, दो छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो पलटने से ट्रक चालक की मौत, दो छात्र घायल
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बारा गांव के पास बाइक सवार को बचाने में आटो पलट गया। आटो में सवार ट्रक चालक की मौत हो गई। दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूरा कस्बा के शेरगंज मोहल्ला निवासी अनिल कुमार (32) ट्रक चलाता था। वह रविवार को उमरन के पास एक ढाबे में ट्रक खड़ा करके घर गया था। सोमवार को वह वापस उमरन जा रहा था। अकबरपुर से वह आटो में सवार हुआ। बारा मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आटो पलट गया। इससे आटो में सवार अनिल, रहीमपुर उमरन के एसएससी की कोचिंग करने वाले छात्र ज्ञानेंद्र उर्फ धर्मपाल और सुमित घायल हो गए। धर्मपाल और सुमित अकबरपुर से कोचिंग में पढ़कर घर जा रहे थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
शेरगंज रूरा निवासी ट्रक चालक अनिल कुमार की चार साल पहले इंदरगढ़ कन्नौज में पूजा के साथ शादी हुई थी। पत्नी व उसका परिवार रूरा स्थित घर में रहता था। अनिल लंबे रूट पर ट्रक लेकर जाता था। वह 10 से 15 दिन में घर पहुंचता था। रविवार को हाईवे से निकल रहा था। तभी उसने उमरन के पास एक ढाबा में ट्रक खड़ा करके मां और पत्नी से मिलने गया था। रात भर रुकने के बाद वापस ट्रक लेकर जाने के लिए निकला था। उमरन ढाबा पहुंचने से पहले ही बारा मोड़ पर आटो पलट गया। इससे उसकी मौत हो गई। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
-----------