फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RJ Academy and HBEC won the match, Aditya Chaudhary and Alok took four wickets each

Kanpur News: आरजे एकेडमी व एचबीईसी ने जीते मैच

Fri, 27 Jun 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
RJ Academy and HBEC won the match, Aditya Chaudhary and Alok took four wickets each
प्रतियोगिता में विजेता पीएसी नर्सरी की टीम। - फोटो : संगठन
कानपुर। जागृति क्रिकेट चैंपियनशिप अंडर-16 में आरजे एकेडमी और एचबीईसी ने बृहस्पतिवार को अपने-अपने मैच जीत लिए। जेएमडी वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर खेले गए पहले मैच में सिंहानिया इलेवन ने 23.5 ओवर में 156 रन बनाए।
विज्ञापन


सूर्यांश ने 36 और कृष्णा ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य ने चार विकेट लिए। जवाब में आरजे एकेडमी ने 20.2 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


इसमें उत्कर्ष तिवारी ने 73 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभिषेक व मदनमोहन ने दो-दो विकेट लिए। आदित्य चौधरी को चार विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जेएमडी वर्ल्ड स्कूल मैदान पर दूसरे मैच में एफसीए ने 23 ओवर में 113 रन बनाए। टीम से अमन राजपूत ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आलोक ने चार, आरुष व दर्श ने दो-दो विकेट झटके।


जवाब में एचबीईसी की टीम ने 17 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में सागर सिंह ने 40 व रोहित ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रिशु पाल व आर्यन पाल ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आलोक को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed