फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rise of Saturn will be fruitful for five zodiac signs

पांच राशियों के लिए फलदायी होगा शनि का उदय होना, इनके लिए मुसीबत

Sat, 06 Feb 2021 10:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Feb 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
rise of Saturn will be fruitful for five zodiac signs
पांच राशियों के लिए फलदायी होगा शनि का उदय - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में भगवान सूर्य के पुत्र शनि देव को प्रमुख स्थान हासिल है। इन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना जाता है। शनि नए साल के पहले सप्ताह में अस्त हो गए थे और 22 जनवरी को उन्होंने अपना नक्षत्र भी बदल लिया था।
विज्ञापन


35 दिन तक अस्त रहने के बाद अब 10 फरवरी दिन बुधवार को रात्रि 1:32 बजे उदय होने जा रहे हैं। शनि का उदय होना पांच राशियों के लिए विशेष फलदायी होगा। आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि शनि के अस्त होने का अर्थ है कि वह सूर्य से 15 अंश से भी कम दूरी पर आ गए थे।
विज्ञापन


कोई भी ग्रह जब सूर्य के निकट आ जाता है तो वह सूर्य के प्रकाश के कारण आकाश मंडल में दिखाई नहीं देता तो उसे अस्त होना कहा जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक फल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है और यह एक राशि में ढ़ाई साल रहता है। शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिस पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उसकी मुसीबतें बढ़ जाती हैं।

23 मई को शनि होंगे वक्री
ज्योतिष में शनि का अस्त व उदय होना खास माना जाता है। यह प्रकृति में बड़े बदलाव लेकर आता है। देश-दुनिया में भी बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं और सभी राशियों को भी नफा-नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 10 फरवरी को उदय होने के बाद शनिदेव पलटी मारेंगे और 23 मई से 11 अक्तूबर तक 141 दिन शनि मकर राशि में ही वक्री रहेंगे। वक्री यानी पृथ्वी से इस तरह दिखेंगे, जैसे वह बहुत ही धीमे या पीछे की ओर चल रहे हों। शनि का वक्री होना शुभ नहीं माना जाता है।

इन पांच राशियों के लिए हैं शुभ
10 फरवरी को शनि के उदय होने से मेष, मिथुन, कन्या, मकर और मीन राशि वालों को अच्छे फल मिलेंगे। इन पांच राशियों के लोगों के सोचे हुए कार्य जरूर पूरे होंगे। वहीं चार राशियों तुला, वृश्चिक, धनु व कुंभ वालों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। अपने स्वास्थ्य और मान-सम्मान का ख्याल रखना होगा। जबकि वृषभ राशि, कर्क राशि व सिंह राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। इनके लिए कोई लाभ या हानि के योग नहीं बनेंगे।

यह हैं उपाय
शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए दशरथ कृत शनि स्त्रोत व हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही निर्धन, जरूरतमंद व असहाय व्यक्तियों की मदद करें और अनैतिक कर्मों से दूर रहें तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed