‘रिवॉल्वर रानी’ यूं ही नहीं छा गई सुर्खियों में, जानें-वर्षा ने कब, कैसे और क्या-क्या झेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रिवॉल्वर रानी' ये शब्द सुनते ही आपके जहन में कंगना राणावत की वो फिल्म आ गई होगी जिसमें उनकी छवी एक 'दबंग गर्ल' के बतौर दिखाई गई है। लेकिन जिस 'रिवॉल्वर रानी' की हम बात करने जा रहे हैं वो तो सचमुच की दंबग गर्ल है। महज कुछ ही दिनों में इस दंबग गर्ल ने देश-विदेश में अपना नाम कर लिया।
जैसे फिल्म रिवॉल्वर रानी में कंगना की भूमिका एक तेज तर्रार और बात-बात पर गोली चला देने वाली लड़की के रूप में दिखाई गई है ठीक उसी तरह पर्दे का ये किरदार असल जिंदगी में उतर आया है। ये रिवॉल्वर रानी एक दूल्हे की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसका अपहरण कर चुकी है।
बस यही से ये लड़की की रिवॉल्वर रानी के नाम से मशहूर हो गई। यूं तो ये लड़की देखने में एकदम भोली-भाली नजर आती है लेकिन पहली बार में जब कोई इसका ये कारनामा सुनता है वह हिल जाता है।
रिवॉल्वर रानी का असल नाम है वर्षा सैनी। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली वर्षा ने अपहरण के बावजूद कोई गुनाह नहीं किया है, ऐसा लोगों को कहना है।
दरअसल, वर्षा ने जिस दूल्हे का अपहरण किया था, पिछले एक-डेढ़ साल से उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन वह वर्षा की जगह किसी ओर से शादी करने जा रहा था। ऐसे में वर्षा क्या करती..?
तमंचा लहराती हुई पहुंच गई दूल्हे की शादी के मंडप तक और उसे वहीं से अगवा कर ले आई। पहले सब कहने लगे कि असलहा के दम पर रिवॉल्वर रानी ने बारात पर धावा बोला। लेकिन जब बाद में हकीकत सामने आई तो प्रेम-प्रसंग का मामला जानकर सब खामोश रह गए।
दुल्हन पक्ष ने दुल्हा बने वर्षा के ब्वॉयफ्रेंड अनिल यादव पर धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। इस पर उसे जेल हो गई। लेकिन इश्क में वर्षा को हार स्वीकार नहीं थी।
मंगलवार को रिवाल्वर रानी वर्षा के प्रेमी अशोक यादव की जमानत मंजूर होने के बाद उसकी रिहाई हो सकी। जैसे ही शाम को आशोक जेल से रिहा हुआ। उसके इंतजार में खड़ी वर्षा की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। जैसे ही अनिल जेल से छूट कर बाहर आया वर्षा की जुबां से निकला अब अगर कोई हम दोनों के बीच में आया तो मैं फिर से रिवॉल्वर उठा लूंगी।