फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   revolver rani says to groom ashok yadav

दूल्हे के तेवर देख ‘रिवॉल्वर रानी’बोली-‘डरपोक, चूड़ियां पहन लो तुम’

Sat, 20 May 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 20 May 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
revolver rani says to groom ashok yadav
दूल्हा अशोक यादव और रिवॉल्वर रानी वर्षा यादव पुलिस थाने में
आखिरकार यूपी के हमीरपुर और बांद जिलों के बीच चल रहे ‘हाई वोल्टेज ड्रामे’ का पर्दा गिर गया। अपने प्रेमी दूल्हे को किडनैप करनेवाली ‘रिवॉल्वर रानी’ ने मीडिया के सामने लड़के को डरपोक कहा और बोली कि इसे चूड़ियां पहन लेने चाहिए। वहीं शादी के सवाल पर रिवॉल्वर रानी ने धीमी आवाज में कहा कि अब भी अपने प्रेमी से शादी करने को तैयार है।
विज्ञापन


गन प्वाइंट पर दूल्हे का अपहरण करने वाली ‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा सैनी के मामले में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ था।  बांदा से दूल्हा अशोक यादव और वर्षा का दोस्त राहुल पकड़ लिया गया है। अशोक यादव पुलिस और मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है मीडिया के माइक और कैमरे देखकर अशोक बार-बार बेहोश हो जा रहा था।  
विज्ञापन

 

मैं गन-वन लेकर नहीं गई

revolver rani says to groom ashok yadav
रिवॉल्वर रानी वर्षा
 ‘मैं अशोक को पिछले आठ सालों से जानती हूं। हम दोनों के बीच संबंध हैं। मैं गन-वन लेकर मंडप नहीं गई। अशोक अपने मन से मेरे साथ आया। उसकी शादी बे-मन की जा रही थी। अशोक को लाकर उसी दिन कोर्ट मैरिज कर लेते, पर कागजात तैयार नहीं थे’। यह बातें पुलिस के सामने बांदा शहर के छोटी बाजार मोहल्ले की निवासी वर्षा ने कही। 

पूछताछ में उसने साफ किया कि मौदहा पुलिस दूसरी जगह शादी करते समय कथित तौर से रिवाल्वर की नोंक पर मंडप से उठा लाने का गलत आरोप लगा रही है। पुलिस ने उसकी एक सहेली और सहयोगी युवक को भी हिरासत में लिया। उसने पुलिस को बताया कि अशोक ने उसे अपने भाई की शादी होने की बात कही थी। शक होने पर उसने अशोक के दोस्त राहुल को फोन किया। इसके बाद उसे साथ लेकर बाइक से शादी समारोह में गई तो वहां पता चला कि अशोक खुद दुल्हा है। वह कार में बैठा था।
 

अशोक का शादी करने का इरादा नहीं था

revolver rani says to groom ashok yadav
रिवॉल्वर रानी वर्षा और दूल्हा अशोक यादव
वर्षा ने दरवाजा खटखटाया तो सामने देखते ही अशोक के होश उड़ गए। उसने अशोक से कहा कि यदि वह दूसरी शादी करेगा तो जान दे देगी। इस पर अशोक तैयार हो गया और दोनों कार से ही निकल लिए। वर्षा ने यह भी बताया कि अशोक का मौदहा में शादी करने का इरादा नहीं था, लेकिन परिवार वालों के दबाव में कर रहा था।

दुल्हन के परिजानों को भी अशोक की कहानी नहीं पता थी। वर्षा ने बताया कि असलहा लेकर जाने की बातें झूठी हैं। शादी समारोह से दोनों बांदा आए। वे दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे, लेकिन कागजात नहीं थे, इसलिए नहीं कर पाए। इसके बाद अशोक को छोड़ दिया। वह कहां गया, यह नहीं पता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed