फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Revolutionary Reds win Premier League 3 title

Kanpur News: क्रांतिकारी रेड ने जीता प्रीमियर लीग-3 का खिताब

Fri, 06 Mar 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Revolutionary Reds win Premier League 3 title
कानपुर। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-3 का फाइनल मुकाबला मंगलवार रात को खेला गया। खिताबी मुकाबले में क्रांतिकारी रेड ने क्रांतिकारी ब्लैक को तीन गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से पराजित कर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए फाइनल का शुभारंभ स्नातकोत्तर विधायक अरुण पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर क्रांतिकारी रेड ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी क्रांतिकारी ब्लैक की शुरुआत तेज रही। कप्तान मोनू सिंह ने शुरुआती ओवर में तीन आकर्षक चौके लगाकर आक्रामक तेवर दिखाए, लेकिन 32 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 130 रन ही बना सकी। मोनू सिंह ने 38, सोनू शर्मा ने 23 और आशीष जोशी ने 20 रन का योगदान दिया। रेड की ओर से रवि यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि मयंक शर्मा और सौरभ त्रिवेदी ने दो-दो विकेट झटके। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रांतिकारी रेड ने संभलकर बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

हालांकि, बीच के ओवरों में रन गति धीमी रही और पांच विकेट गिर गए। मैच अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा। उपकप्तान आशीष मिश्रा ने धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बनाकर जीत दिला दी। टीम से अश्वनी मिश्रा ने 25, आशीष मिश्रा ने 22, सौरभ त्रिवेदी ने 19 व संजय ने 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मोनू ने दो, राहुल व डीजे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रवि यादव को दिया गया, तो इंटरटेनर ऑफ द मैच आशीष मिश्रा, बेस्ट बॉलर राहुल टंडन, बेस्ट बल्लेबाज अश्विनी, फील्डर ऑफ द मैच मोनू सिंह, जबकि मैन ऑफ द सीरीज सौरभ त्रिवेदी रहे। समापन समारोह में प्रवीण कुमार शुक्ला, संदीप जैन, आशुतोष अवस्थी और अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जल्द ही सीरीज-4 की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर संगठन सदस्य सुरेश त्रिवेदी, आशुतोष यादव, हर्षित गुप्ता, चितरंजन कुशवाहा, अजय, सुनील, गोपाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed