फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Revised: Speeding truck crushes old man riding bicycle, dies

संसोधित: तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत

Mon, 22 Jul 2024 05:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 22 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Revised: Speeding truck crushes old man riding bicycle, dies
रनियां। इटावा- कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह रनियां पड़ाव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां से हैलट कानपुर ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिनाख्त करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रनियां पड़ाव में हाईवे पर इटावा जाने वाली लेन पर सुबह पांच बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने किनारे चल रहे साइकिल सवार (70) को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया। हैलट ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देख थाना पहुंचे मनेथू निवासी मनीष चौहान ने शव की शिनाख्त पिता उदयवीर सिंह चौहान के रूप में की। बताया कि पिता बहन वंदना के घर रनियां जाने के लिए साइकिल से निकले थे। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed