फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Revenge of second year BEd course

बीएड सेकेंड ईयर का कोर्स बदला

Fri, 05 Aug 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Revenge of second year BEd course
student shimla
कानपुर। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और कक्षा में ­उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से कानपुर यूनिवर्सिटी ने बीएड सेकेेंड ईयर का कोर्स बदल दिया है। कोर्स जॉब ओरिएंटेड बनाया गया है। इसके अलावा अब कक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा उपस्थिति दर्ज कराने वाले स्टूडेंट को पांच मार्क्स दिए जाएंगे। यह व्यवस्था पहली बार लागू होगी। बदला कोर्स कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के साथ ही कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित 12 जिलों के करीब 250 बीएड कॉलेजों में सत्र 2016-17 से पढ़ाया जाएगा। इन कॉलेजों में करीब 25 हजार स्टूडेंट पढ़ते हैं।
विज्ञापन

एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग (28 जुलाई को हुई) के मिनट गुरुवार को जारी कर दिए गए। इसमें बीएड सेकेंड ईयर का अनुमोदित कोर्स शामिल है। इसके मुताबिक बीएड सेकेंड ईयर में चार अनिवार्य पेपर की पढ़ाई कराई जाएगी। हर पेपर 100 मार्क्स का होगा। 80 मार्क्स का पेपर थ्योरी बेस्ड होगा। 15 मार्क्स प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के दिए जाएंगे। 5 मार्क्स बढ़िया उपस्थिति के होंगे। इसके लिए अलग-अलग मानक बनाए गए हैं।
विज्ञापन



दो पेपर ऑप्शनल होंगे। ऑप्शनल में ग्रेडिंग की व्यवस्था है। अलग-अलग मानक पर ए, बी, सी और डी ग्रेड देने का प्रावधान है। दोनों पेपर की पढ़ाई एक्टिविटी बेस्ड रहेगी। फील्ड में जाकर प्रोजेक्ट वर्क करना होगा। साथ ही 1000 शब्दों की रिपोर्ट बनाकर देनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं चार अनिवार्य पेपर

d डेवलप ऑफ एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया।
d कॅरिकुलम डेवलपमेंट एंड एसेसमेंट।
d एजुकेशनल लीडरशिप एंड मैनेजमेंट।
d एजुकेशनल गाइडेंस एंड काउंसलिंग।   
ऑप्शनल पेपर
d  ईश्यू रिलेटेड विद इनवायरमेंट।
d  ईश्यू इन एजुकेशन।   

चार महीने की इंटर्नशिप
बीएड सेकेंड ईयर की पढ़ाई के दौरान स्टूडेंटों को चार महीने की इंटर्नशिप भी कराई जाएगी। यह इंटर्नशिप स्कूलों के माध्यम से होगी। स्टूडेंटों को पेपर बनाने, कॉपी जांचने का तरीका बताया जाएगा। स्कूलों के संचालन का ज्ञान लेना होगा। प्रशासनिक कामकाज की दक्षता हासिल करनी पड़ेगी। यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई है। अभी तक बीएड फर्स्ट ईयर में एक महीने की सामान्य इंटर्नशिप होती थी।


नया कोर्स अनुमोदित हो गया है। इसकी पढ़ाई चालू शैक्षिक सत्र से ही कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में कराई जाएगी। बीएड का कोर्स जॉब ओरिएंटेड होगा। टीचिंग एजुकेशन में सुधार के लिहाज से कोर्स तैयार कराया गया है।  - प्रो. मृदुला भदौरिया, डीन ऑफ एजुकेशन कानपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed