फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired teacher stabbed his wife and mother-in-law, told he had put an end to daily troubles

UP: रोज-रोज की खोखट खत्म कर दई है साहब, सास और पत्नी मरी डरी हैं...थाने में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 30 Jul 2024 05:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 Jul 2024 05:51 AM IST
सार

Kanpur News: आलू मिल बनाने का सपना टूटता देख और पत्नी मनोरमा सहित बुर्जुग सास द्वारा किसी भी मदद से इंकार करने के बाद कौशल किशोर कटियार लगातार घटना की फिराक में था। पूछताछ में एक करीबी ने बताया कि सोमवार को भी कौशल किशोर पूरी तैयारी के साथ आया था।

विज्ञापन
Retired teacher stabbed his wife and mother-in-law, told he had put an end to daily troubles
सेवानिवृत्त शिक्षक ने पत्नी और सास को चाकू से काट डाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में बावनझाला पंचायत के हिंदूपुर गांव में सुबह करीब 5ः30 बजे एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने प्रॉपर्टी विवाद और परिवारिक कलह के बाद मायके में रह रही पत्नी और सास पर धारदार हथियार से हमलाकर लहुलुहान कर दिया और थाना पहुंच पुलिस को आपबीती बता दी। पुलिस ने आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर खून से लथपथ पड़ी मां-पुत्री को एम्बुलेंस से सीएचसी बिल्हौर भेजा।

विज्ञापन

यहां से दोनों को तत्काल कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान आरोपी की पत्नी की मौत हो गई। पिहानी के कॉलेज में शिक्षक रहे कौशल किशोर कटियार खाड़ामउ गांव के मूल निवासी हैं, उनकी 64 वर्षीय पत्नी मनोरमा कटियार अरौल के एक कॉलेज में शिक्षका रही हैं और करीब 4 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। दो वर्ष पहले तक कौशल किशोर अपनी पत्नी, बेटे शिवम और बेटी शिवानी से साथ गांव में ही रहते थे।

विज्ञापन

रोज-रोज की कलह के कारण मायके आ गई थी पत्नी
वहीं, उनकी सास इमरती देवी के 70 बीघा बेशकीमती भूमि पर आलू शीतगृह बनवाने को लेकर परिवार में ही विवाद होता रहता था। जानकारी के अनुसार घरेलू कलह के बाद मनोरमा कटियार रोज-रोज की कलह के कारण अपने मायके हिंदूपुर में अपनी 85 वर्षीय मां इमरती देवी के साथ ही रहने लगी थीं, पत्नी के हिंदूपुर में रहने के कारण दोनों में विवाद का सिलसिला जारी रहा।

धारदार हथियार से पत्नी और सास पर कई वार
कई बार परिवारीजनों, ग्राम प्रधान व बड़े बुर्जुर्गों ने पंचायत भी की, लेकिन स्थित जस की तस रही।  सोमवार सुबह खाड़ामउ गांव कौशल किशोर कटियार अपनी कार से हिंदूपुर गांव पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से पत्नी और सास पर कई वार कर जमीन पर गिरा दिया। इसके भाग कर अरौल थाना पहुंचा और दरोगा दयाशंकर को पूरी हाल-हकीकत बताकर हवालात के अंदर बंद हो गया।  

विज्ञापन

आरोपी स्वयं थाना आया और आपबीती बताई
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने घटना सुबह पांच बजे के करीब की है, इसलिए आसपास और पड़ोसियों को भी जानकारी नहीं हो सकी। आरोपी स्वयं थाना आया और आपबीती बताई। वारदात में घायल मनोरमा कटियार और इमरती देवी को सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर हैलट रेफर किया गया था,जहां रास्ते में मनोरमा ने दम तोड़ दिया। उधर आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल सरिया, बेल्चा और कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

मनोरमा ने छह माह पति से जताई थी हत्या की आशंका
सोमवार को पति कौशल किशोर कटियार के हमले में जान गवाने वाली मनोरमा कटियार ने आनलाइन ढंग से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पति द्वारा स्वयं और मां को जान का खतरा बताकर शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण मनोरमा और उसकी मां ने हिंदूपुर गांव स्थित अपने पुराने घर में कैद कर लिया था। पड़ोसियों के मुताबिक मनोरमा पति के हमले के अंदेशा के कारण कभी भी बाहर नहीं बैठती थी।

ससुराल की 80 बीघा प्रापर्टी ने ली जान
अरौल थाना क्षेत्र के बावनझाला हिंदूपुर गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक कौशल किशोर कटियार करीब दो वर्ष से पत्नी मनोरमा कटियार और सास इमरती देवी से ज्यादा नाराज थे, पड़ोसियों ने बताया कि मनोरमा कटियार ने अपनी पुत्री शिवानी की शादी के बाद माली हालत ठीक न देखकर अपनी मां से उसे अरौल स्थित करीब 8 बीघा जमीन नाम कर दी थी। जिसके बाद से विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया था। मनोरमा कई बार अपनी मां से ऐसी घटना की आशंका भी जता चुकीं थी।

दो साल से प्लानिंग कर रहा था सेवानिवृत्त शिक्षक
आलू मिल बनाने का सपना टूटता देख और पत्नी मनोरमा सहित बुर्जुग सास द्वारा किसी भी मदद से इंकार करने के बाद कौशल किशोर कटियार लगातार घटना की फिराक में था। पूछताछ में एक करीबी ने बताया कि सोमवार को भी कौशल किशोर पूरी तैयारी के साथ आया था। घर में काम करने वाले एक आदमी को आवाज लगाकर पहले दरवाजा खुलवाकर लोहे के धारदार हथियार के साथ अंदर घुस गया। मनोरमा जब चीखी चिल्लाई, तो उसके सिर पर ही कई प्रहार किया। बेटी को बचाने पहुंची बुजुर्ग मां पर भी कई प्रहार कर उन्हें मरणासन्न कर दिया।

रोज-रोज की खोखट दरोगा की खत्म कर दई
सुबह का करीब छह बजे अरौल पुलिस थाने में एसआई दयाशंकर गंगा स्नान हेतु आंकिन कोठी घाट पर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी कौशल किशोर कटियार खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचते हैं। एसआई द्वारा पूछे जाने पर कौशल किशोर कटियार कहते हैं साहब रोज-रोज की खोखट खत्म कर दई है, अम्मा और पत्नी हिंदूपुर गांव में मरी डरी हैं, मेरी गाड़ी में सब औजार डरे हैं, हमें हवालात में जान देव। इतना कहते हुए वह हवालाल के सामने बैठ जाते हैं। यह सुनकर तत्काल दरोगा दयाशंकर ने थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंच घायलों को सीएचसी बिल्हौर भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed