फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Retired head constable beaten to death in auraiya

औरैया: रिटायर्ड हेड कांस्टेबल की पीटकर हत्या, करीबियों पर आरोप

Sat, 25 Apr 2020 03:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Apr 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Retired head constable beaten to death in auraiya
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में शनिवार को हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेत में बने मकान में सोने गए रिटायर्ड हेड कांस्टेबल किसान की रात के समय किन्हीं अज्ञात लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उनका शव चारपाई में पड़ा पाया गया। किसान के पुत्र ने कुछ करीबियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, पर अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पुलिस भी प्रथम दृष्टतया हत्या का मामला मानकर चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खास के मजरा टढ़वा निवासी नेत्रपाल सिंह (63)  पुलिस विभाग से रिटायर्ड होकर खेती करते हैं।
विज्ञापन


नेत्रपाल सिंह शुक्रवार शाम को घर से खाना खाकर अपने गांव के बाहर स्थित खेत में बने मकान में सोने के लिए गए थे। रात में किसी समय कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी और शव चारपाई में फेंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सुबह 7 बजे के करीब उनका पुत्र सर्वेश कुमार जानवर छोड़ने मकान गया तो पिता को चारपाई में मृत अवस्था में पड़ा पाया। सर्वेश ने घटना की सूचना कुदरकोट चौकी इंचार्ज कालीचरण और कोतवाल रामसहाय सिंह को दी।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुत्र सर्वेश ने कुछ करीबी लोगों पर हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। बिधूना कोतवाल रामसहाय सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टतया मामला हत्या का है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक नेत्रपाल के तीन पुत्र हैं सबसे बड़ा विनोद, फिर सर्वेश, तीसरे पर राजेश हैं। तीनों किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed