फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired Army Man Injured by Gunshot While Cleaning Rifle in Kanpur

Kanpur: दामोदर नगर में रायफल साफ करते समय रिटायर्ड फौजी को लगी गोली, हालत गंभीर

Sun, 23 Aug 2026 05:53 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 23 Aug 2026 05:53 PM IST
सार

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में रायफल साफ करते समय रिटायर्ड फौजी को गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह रक्तरंजित हालत में पड़े मिले।

विज्ञापन
Retired Army Man Injured by Gunshot While Cleaning Rifle in Kanpur
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में रविवार को रायफल साफ करते समय अचानक गोली चलने से रिटायर्ड फौजी रामबाबू राजपूत (55) घायल हो गए। गोली उनके जबड़े में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल रामबाबू राजपूत को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।पुलिस के अनुसार, रामबाबू घर पर रायफल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उनके जबड़े में जा लगी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें रक्तरंजित हालत में देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस गोली चलने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था सामान्य है। मामले में रायफल और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच समेत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed