{"_id":"5ee4a77d8ebc3e431a3b1c5a","slug":"retired-amin-committed-suicide-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रिटायर्ड अमीन ने फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रिटायर्ड अमीन ने फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 13 Jun 2020 04:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के बगदादी बांगर निवासी हेम नारायण द्विवेदी (61) ने फांसी लगा जान दे दी। मृतक का शव मंधना चेकपोस्ट जीटी रोड के सामने रेलवे ट्रैक के पार आम के पेड़ में नायलॉन की रस्सी से लटका हुआ मिला। पास ही मृतक का बैग रखा हुआ था। बैग में मिले आधार कार्ड की मदद से मृतक की शिनाख्त हो सकी।
मृतक के इकलौते बेटे विनय द्विवेदी उर्फ भोला ने बताया पिता पिछले साल ही कचहरी से आमीन के पद से रिटायर हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कचहरी के पास स्थित सिंडीकेट बैंक से पैसा निकालने की बात कहकर घर से निकले थे।
दोपहर को फोन पर बताया कि पैसे नहीं निकले हैं। इसके बाद शाम तक घर नहीं पहुंचे। मोबाइल भी बन्द आ रहा था। देर रात तक परिजन ढूंढते रहे शनिवार सुबह बेटे विनय ने पुलिस की सूचना पर पहुंच कर पिता के शव की शिनाख्त की। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।