{"_id":"663d0533648131da430705a0","slug":"responsibility-of-every-worker-should-be-fixed-in-elections-dharampal-singh-etawa-news-c-216-1-etw1002-111626-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक कार्यकर्ता का चुनाव में दायित्व तय हो : धर्मपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक कार्यकर्ता का चुनाव में दायित्व तय हो : धर्मपाल सिंह
विज्ञापन
इटावा। बूथ समिति की मजबूत संरचना ही विजय का आधार होती है। ऐसे में हमें अपने बूथों को मजबूत रखकर भाजपा को जिताने का काम करना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता का चुनाव में दायित्व तय हो।
यह निर्देश बुधवार देर शाम भाजपा कार्यालय में बैठक करके प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने दिए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा वाले देश के 80 करोड़ लोगो तक पहुंचने वाले मुफ्त राशन को कमीशनखोरी से हजम करने का सपना देख रहे हैं। वह पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने देश में सभी को न्याय, सभी के लिए घर, जल, पढ़ाई, दवाई, सुरक्षा व सम्मान के साथ विकसित भारत की गारंटी दी है।
संविधान की मजबूती, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के मार्ग पर चलते हुए पिछड़ों और अनुसूचित जाति के आरक्षण की रक्षा भी मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी लेकर हमें प्रत्येक बूथ और प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना है। बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ मिलकर बूथ पर जाकर सभी से अवश्य मतदान और भाजपा के लिए मतदान के लिए अभियान भी चलाएं।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, औरैया जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, सदर विधायक सरिता भदौरिया, औरैया विधायक गुड़िया कठेरिया, औरैया प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, लोकसभा प्रभारी नीरज चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य आदि उपस्थित रहे।